इंगोरिया पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को मात्र 12 घंटे में किया गिरफ्तार




भारत सागर न्यूज/उज्जैन /संजय शर्मा।उज्जैन पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कुलदीप सिंह तथा एसडीओपी बड़नगर  महेंद्र सिंह परमार के मार्गदर्शन में थाना इंगोरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।




पीड़िता की शिकायत पर थाना इंगोरिया में प्रकरण दर्ज किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी अर्जुन पिता नरेंद्र राठौर, निवासी नीलगंगा चौराहा, उज्जैन, पर इंगोरिया स्थित किराए के मकान में घुसकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म करने का आरोप है।



मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश व्यास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में सराहनीय भूमिका:




थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश व्यास, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक चैनसिंह बुंदेला, प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक मुकेश मीणा, आरक्षक संदीप बामनिया, आरक्षक भोजराज परमार, आरक्षक दीपक सोलंकी, महिला आरक्षक ज्योति परमार, महिला आरक्षक रानी गोस्वामी एवं महिला आरक्षक रेजन्ता भुरिया की सराहनीय भूमिका रही।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा