अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर भाजयुमो ने मनाया "आजाद प्रेरणा पर्व"

 






भारत सागर न्यूज/देवास। अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला देवास द्वारा मध्यप्रदेश भाजयुमो के निर्देशानुसार "आजाद प्रेरणा पर्व" का आयोजन जिलाध्यक्ष राम सोनी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा, त्याग एवं बलिदान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।




कार्यक्रम का शुभारंभ एम.जी. जिला अस्पताल चौराहा स्थित अमर शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव एवं भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष झाला ने श्रद्धासुमन अर्पित कर महान क्रांतिकारी को नमन किया। इसके पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने सामूहिक रूप से "वंदे मातरम्" का गायन कर राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया।




कार्यक्रम के अंतर्गत एम.जी. जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य किया गया। वहीं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए युवा मोर्चा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि पंडित चंद्रशेखर आजाद केवल एक महान क्रांतिकारी ही नहीं, बल्कि भारत के स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक हैं। उनका संपूर्ण जीवन मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए समर्पित रहा। 




आज आवश्यकता है कि देश का युवा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि सेवा, संगठन और राष्ट्रहित की भावना ही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश मंत्री आशीष झाला ने कहा कि युवाओं को अपने इतिहास और महान क्रांतिकारियों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।




 कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजतपाल सिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राहुल गोस्वामी एवं मनीष पाटीदार, जिला मंत्री राहुल मालवीय, राजकुमार पाटीदार, सुरेंद्र गायकवाड, मंडल अध्यक्ष मोहित जाट, राजवर्धन यादव, जिला पदाधिकारी गौरव दुबे, गणेश पटेल, तथा युवा मोर्चा कार्यकर्ता अजय गुनावदिया, दिलीप नायक, धीरेन्द्र पंवार, अमन जाधव, बंधन चौधरी, अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला देवास के जिला मीडिया प्रभारी सतीश चौहान ने दी।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा