महापौर जनसुनवाई मे हुआ 2 आवेदनों का निराकरण




भारत सागर न्यूज/देवास। बुधवार 8 जुलाई को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई के में नागरिकों से निगम संबंधि समस्याओं के आवेदन प्राप्त किए। वार्ड 12 मे निजी ट्युबवेल मे गंदे पानी आने, अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध में, स्टेशन रोड कर्मचारी कालोनी मे पानी की निकासी करवाने, वार्ड 4 चामुण्डापुरी में गार्डन की बाउंड्रीवाल निर्माण करवाने एवं अन्य समस्याओं के आवेदन दिए। महापौर ने प्राप्त आवेदनों मे दर्ज शिकायतों का निराकरण समय सीमा मे करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।





इस अवसर पर विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पार्षद प्रतिनिधि रूपेश वर्मा, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, सहायक यंत्री जगदीश वर्मा, उपयंत्री विजय जाधव, श्याम सुन्दर रघुवंशी, चंदन सोनी, जीवन रावत, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिंह पंजाबी, स्वच्छता नरिक्षक रवि गोयनार, हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिंह ठाकुर, ब्रजेश शर्मा, भाजपा नेता विापुल अग्रवाल, कैलाश दशोरे व नागरिकगण उपस्थित रहे।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा