20वीं साइकिल यात्रा वैष्णोदेवी धाम के लिए 29 को होगी रवाना, समाज जागरूकता का देगी संदेश





भारत सागर न्यूज/देवास। बी.आर.के. संस्था द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली साइकिल यात्रा के क्रम में इस वर्ष 20वीं साइकिल यात्रा 29 जुलाई को माँ वैष्णोदेवी धाम मंदिर, महाकाल कॉलोनी से वैष्णोदेवी कटरा के लिए रवाना होगी। संस्था अध्यक्ष एवं यात्रा संयोजक दीपक पाटनकर ने बताया कि यात्रा का नेतृत्व लोकेश विजयवर्गीय करेंगे।




 यात्रा के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक गायत्री राजे पवारबैंक नोट प्रेस सुरक्षा अधिकारी कैप्टन रावत एवं भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष धनंजय गायकवाड़, जिलामंत्री महेन्द्र सिंह परिहार, एलएन मारू, ओम प्रकाश रघुवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं होगी, बल्कि विभिन्न सामाजिक एवं जनजागरूकता संदेशों को भी जन-जन तक पहुँचाएगी। 



यात्रा के दौरान "रक्तदान कर जीवन बचाइए", "स्टॉप डेम बनाकर पानी बचाइए", "जैविक खेती अपनाकर धरती बचाइए", "पौधे लगाकर पर्यावरण बचाइए", "योग कर स्वस्थ रहिए", "बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ", "स्वच्छ भारत-श्रेष्ठ भारत बनाइए", "नशा मुक्त भारत बनाइए" तथा "पहली रोटी गाय की" जैसे प्रेरणादायी संकल्पों का संदेश दिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक नागरिकों से यात्रा के शुभारंभ में शामिल होकर यात्रियों का उत्साहवर्धन करने और सामाजिक सरोकारों से जुड़े इन संकल्पों को जन-आंदोलन बनाने की अपील की है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा