अमृत 2.0 अन्तर्गत डाली जा रही पाईप लाईन की प्रगति की आयुक्त ने की समीक्षा
भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत 2.0 के अन्तर्गत डाली जा रही पानी की पाईप लाईन कार्य की प्रगति को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने बैठक आहूत कर जानकारी ली। बैठक के दौरान जिन वार्डाे में अमृत 2.0 के अन्तर्गत पाईप लाईन डल चुकी है उन वार्डाे में शत प्रतिशत नल कनेक्शन करने के साथ रिईस्टोरेशन कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए आयुक्त ने जिन स्थानों पर लाईन का कार्य चल रहा है उन वार्ड क्षेत्रों में पाईप लाईन डालने का कार्य तेज गति से करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती एवं कार्य कर रही फर्म को दिए।
जिन वार्डाे में पाईप लाईन डलने का कार्य पूर्ण होने के साथ रिईस्टोरेशन कार्य पूर्ण हो गया है उन वार्ड क्षेत्रों मे पुरानी लाईन से जल वितरण बंद करने हेतु कहा तथा वार्डाे में अमृत 2.0 की लाईन से किये जा रहे नल कनेक्शनों की जानकारी भी दिए जाने के साथ नवीन नल कनेक्शन के कार्य मे गति लाने हेतु वार्ड उपयंत्रियों एवं फर्म के टीम लीडर को कहा। रॉ वाटर पाईप लाईन तथा क्लियर वाटर लाईन का शेष कार्य प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित फर्म को दिए।
आयुक्त ने कहा कि डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कार्य तेजी से किये जायें ओ.एच.टी. निर्माण कार्य मे निर्धारित तकनिकी व गुणवत्ता मानकों के साथ सुरक्षा प्रावधानों का पूर्णतरू से पालन सुनिश्चित किया जावे। कार्य स्थलों पर कार्याे की नियमित गुणवत्ता परीक्षण के लिए निरीक्षण करने के साथ जानकारी भी संधारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं फर्म के टीम लीडर को दिए।
आयुक्त ने वर्षाकाल को देखते हुए डाली जा रही अमृत 2.0 की लाईन के कार्य में जनसुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना हो तथा रिईस्टोरेशन का कार्य भी तत्काल गुणवत्ता पूर्वक करने हेतु कहा।




Comments
Post a Comment