नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने कराई जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श






देवास। सामाजिक कार्यों में अग्रणी संस्था हमारे बढ़ते कदम बाल एवं महिला वेलफेयर सोसायटी द्वारा वार्ड क्रमांक 12 स्थित भारत माता चौराहे के पास नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उज्जैन के एसएन कृष्णा हॉस्पिटल के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अजमेरा एवं उनकी टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में वार्ड सहित आसपास के क्षेत्रों के 200 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवास विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार उपस्थित रहीं। वहीं महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन, विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर रेखा वर्मा तथा कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने भी शिविर में सहभागिता की। शिविर के दौरान संस्था द्वारा सभी अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया। संस्था की अध्यक्ष मोना मालवीय ने बताया कि शिविर में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उचित परामर्श दिया गया।  विधायक गायत्रीराजे पवार ने शिविर का निरीक्षण कर मरीजों से चर्चा की तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से भी जानकारी ली।  कार्यक्रम के दौरान नेहा श्रीवास्तव, अंकित बैस सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा