सत्र 2024-26 के बीएड छात्रों का विदाई समारोह संपन्न

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय देवास में बी.एड. सत्र 2024-26 के छात्रों को सत्र समाप्ति के उपरांत महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। महाविद्यालय के अभिजीत सिंह बैस ने बताया कि विदाई समारोह में वर्ष 2026 के वार्षिक उत्सव के विभिन्न खेलो एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के विजेता छात्र-छात्राओं को प्राचार्य एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा पुरस्कार, मेडल एवं प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार तोमर ने छात्रों को संबोधित करते हुए विदाई भाषण में उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शासकीय सेवा में शिक्षक और छात्रों के संबंध के महत्व के बारे में प्रकाश डाला। 



साथ ही विदाई ले रहे छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामनाएं करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। इसके उपरांत विदाई ले रहे छात्रों के साथ स्टाफ सदस्यों का ग्रुप फोटो हुआ। कार्यक्रम में द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों का भी विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आशीष सोलंकी और राजेश शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार दीपक पाटीदार द्वारा माना गया। 



कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्रों के सहभोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की  ममता पारीक,  नीलू दुबे, बनवारी लाल बैरागी,  अमृता चौधरी,  वर्षा शर्मा, अनिल जाधव,  ललिता वावगे,  इंदू बरेला, मनीष यादव एवं छात्रों में रविंद्र पाल सिंह तंवर, सचिन सरकार, सुदामा श्रीवास, हर्षवर्धन प्रजापति, सतीश पणडया आदि छात्रगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा