‘बदलाव ज़रूरी है’ अभियान के तहत भाकपा का आंदोलन तेज, 21 जुलाई को समान नागरिक संहिता के विरोध में सौंपेगी ज्ञापन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। केन्द्र सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की जन विरोधी , फासीवादी नीतियों के खिलाफ़ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा " बदलाव जरूरी है " के आव्हान के तहत आगामी महीनों में विभिन्न आन्दोलन किए जायेंगे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मध्य प्रदेश देवास के जिला सचिव कॉमरेड कैलाश सिंह राजपूत ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि " भाकपा की विगत दिनों भोपाल में आयोजित राज्य परिषद की बैठक में तत्संबंधी निर्णय लिए गए।



मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जनता पर अनावश्यक रूप से सामान नागरिक संहिता थोपने के खिलाफ विधान सभा सत्र के दौरान 21 जुलाई को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सभी जिलों में जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्य मंत्री के लिए ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस ज्ञापन के माध्यम से समान नागरिक संहिता को लागू नहीं करने की मांग की जाएगी।जनता की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी


द्वारा आगामी 6 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक देश व्यापी आव्हान के तहत मध्य प्रदेश में पद यात्राएं निकली जाएंगी ।भाकपा द्वारा आगामी 1 सितम्बर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में " बदलाव जरूरी है " के आव्हान को लेकर लाखों लोगों की विशाल आमसभा आयोजित होगी। 





वाईभाकपा को वैचारिक और सांगठनिक स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए आगामी सितम्बर माह से पार्टी क्लास आयोजित की जाएंगी ।भाकपा द्वारा इस वर्ष कॉमरेड महेन्द्र वाजपेई जन्म शताब्दी समारोह और ज्योति बा फुले द्वि शताब्दी समारोह के आयोजन भी किए जाएंगे। देवास शहर को नगर निगम देवास ने विगत 06माहों से खोदकर रखा हुआ है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर बड़े बड़े गड्ढे हैं। इनसे पार पाना आम आदमी के बस की बात नहीं। कही से भी सड़क को समतल पक्का नहीं किया गया है। अभी पिछले दिनों स्कूटी सवार दो नवयुवतियां इनमें गिर चुकी हैं। यदि समय रहते इन्हें नहीं निकाला होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। इसके लिए भी आंदोलन होगा। गजरा गियर्स मालिक और हाउसिंग बोर्ड ने 62 निम्न आय वर्ग के श्रमिकों में से अधिकांश मकानों का पंजीयन श्रमिकों के पक्ष में नहीं किया है। इसके लिये भी आंदोलन एवं कानूनी कार्यवाही की जाएगी। किसानों और मजदूरों की ज्वलंत समस्यों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा