25 जुलाई को मनाया जाएगा छत्रपति शिवाजी महाराज राजाभिषेक दिवस

 


भारत सागर न्यूज/देवास। श्री शिव छत्रपति राजाभिषेक समारोह समिति, देवास द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्रपति शिवाजी महाराज के राजाभिषेक दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं प्रेरणादायी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।



 कार्यक्रम शनिवार, 25 जुलाई 2026 को सायं 6 बजे श्री मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में आयोजित होगा। कीर्ति चव्हाण ने बताया कि समारोह में पुणे (महाराष्ट्र) के प्रख्यात वक्ता सारंग मांडके एवं सारंग भोईरकर छत्रपति शिवाजी महाराज के राजाभिषेक प्रसंग, राष्ट्रनिर्माण, सुशासन, स्वाभिमान तथा हिंदवी स्वराज्य के आदर्शों पर प्रेरक उद्बोधन देंगे।




 समिति ने देवास नगर के सभी नागरिकों, विशेष रूप से युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं इतिहास प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा