26-27 जुलाई को होगा भारतीय किसान संघ का जिला प्रशिक्षण वर्ग हर तहसील में लगाए जाएंगे फलदार पौधे

 


भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय किसान संघ की जिला बैठक कृषि उपज मंडी, देवास में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री अतुल माहेश्वरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भगवान बलराम के पूजन एवं ध्वजारोहण के साथ किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, वृक्षारोपण, प्रशिक्षण वर्ग एवं किसानों की समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 



बैठक में तय किया गया कि 26 एवं 27 जुलाई को तहसील उदयनगर में दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा, जिसमें प्रांत, संभाग, जिला एवं तहसील स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। संगठन ने निर्णय लिया कि जिले की सभी सात तहसीलों में हरियाली अभियान के तहत फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। श्मशान घाट, शासकीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र तथा मंदिरों की खाली भूमि पर पौधे लगाए जाएंगे और उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ता निभाएंगे। बैठक में मेरा गांवदृमेरे दो गांव अभियान को भी गति देने का निर्णय लिया गया। 




इसके तहत प्रत्येक कार्यकर्ता तीन गांवों को अपनाएगा, जहां नियमित मासिक बैठकें आयोजित होंगी तथा संगठन के चारों प्रमुख उत्सव भी वहीं मनाए जाएंगे। इसके अलावा 30 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले महिला सम्मेलन में देवास जिले से बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में रेलवे एवं सड़क निर्माण से प्रभावित किसानों की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। 





विशेष रूप से सड़कों के दोनों ओर खेतों में जलभराव से सोयाबीन फसल को हो रहे नुकसान तथा आवागमन के मार्गों की समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखकर शीघ्र समाधान की मांग करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांत सदस्य रामप्रसाद सूर्या, संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, प्रचार प्रमुख गोवर्धन पाटीदार, जिला अध्यक्ष हुकमचंद पटेल, जिला मंत्री शेखर पटेल, केदारमल पाटीदार, चंपालाल मुकाती, नारायण मंडलोई, हरीश मंडलोई, गोवर्धन पवार, सूर्यप्रकाश काका, गोकुल सिंह चौहान, मूलचंद पाटीदार, ईश्वर पटेल, रामनारायण यादव, अनिल पाटीदार, बृजेश नागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी जिला प्रचार प्रमुख राकेश जाट ने दी।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा