26 जुलाई को मल्हार स्मृति मंदिर में मनाया जाएगा कारगिल विजय दिवस, पूर्व सैनिकों का होगा सम्मान
भारत सागर न्यूज/देवास। सनातन विचार मंच द्वारा 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर, देवास में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एम.जी. अस्पताल के सामने स्थित प्रवेश द्वार से रहेगा। संस्था वर्ष 2000 से निरंतर कारगिल विजय दिवस का आयोजन करती आ रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिरीक्षक (आईजी) अशोक कुमार यादव होंगे। यादव ने कारगिल युद्ध में सक्रिय रूप से भाग लिया था तथा वीरतापूर्ण सेवाओं के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राय सिंह सेंधव करेंगे, इस अवसर पर कारगिल के वीर जवानों के शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए पूर्व सैनिकों का सम्मान भी किया जाएगा।
सनातन विचार मंच ने शहरवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर देश के वीर सैनिकों के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त करें। उक्त जानकारी सनातन विचार मंच के संरक्षक रवींद्र भारद्वाज ने दी।



Comments
Post a Comment