कैला देवी मंदिर के संस्थापक स्व मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर 27 जुलाई को श्रद्धांजलि सभा




भारत सागर न्यूज/देवास। आस्था, श्रद्धा, समर्पण एवं धर्म प्रभावना के साथ मानव कल्याण के मार्ग को दिशा देने वाले, देवास से सनातन की धर्म ध्वजा को संपूर्ण राष्ट्र फहराने वाले संत समाज में बहु चर्चित मानवीय सद्भावना की प्रतिमूर्ति धार्मिक ,सामाजिक सेवा के प्रति हर पल दृढ़ संकल्पित मां कैला देवी मंदिर के संस्थापक स्व मन्नूलाल गर्ग की प्रथम मासिक पुण्य तिथि पर कैला देवी मंदिर उत्सव समिति द्वारा दिनांक 27 जुलाई 2026 सोमवार को दोप 1बजे कैलादेवी मंदिर परिसर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया जा रहा है ।



उत्सव समिति ने समिति के समस्त सदस्य, कार्यकर्ता , गण मान्य एवं नगर की समस्त सामाजिक संस्था तथा संगठनों से समिति संयोजक रायसिंह सेंधव, अध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल, राजेश यादव,जयपाल सिंह चावड़ा,रेखा वर्मा, देवकृष्ण व्यास, ओ पी तापड़िया, रमन शर्मा, राजेश खत्री ,भूपेंद्र सिंह बेस, राधेश्याम सोनी, अजब सिंह ठाकुर ,ओ पी दुबे,चेतन उपाध्याय, रमेश महाजन,माखन सिंह राजपूत,गणेश पटेल, मोहन श्रीवास्तव, बुद्धेश्वर पटेल 




आदि ने अपील की है कि श्रद्धांजलि सभा में पधार कर श्रद्धासुमन अर्पित कर प्रसादि ग्रहण करें ।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा