वीर बलिदानी सुनील जोशी के स्मारक स्थल का भूमि पूजन, 29 दिसंबर को होगा अनावरण

 


भारत सागर न्यूज/देवास। वीर बलिदानी स्व. सुनील जोशी के स्मारक स्थल का भूमि पूजन रविवार, 19 जुलाई 2026 को उनके बलिदान स्थल चूना खदान, बालगढ़ में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जागृत हिंदू समाज के लोगों ने भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित की। भूमि पूजन का आयोजन वीर बलिदानी  सुनील जोशी स्मारक समिति के संयोजक रामचरण पटेल एवं संस्था धर्मपथ के अध्यक्ष वासुदेव परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के संरक्षक 108 कृष्ण गोपाल दास जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।



भूमि पूजन के पश्चात आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए  कृष्ण गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि वीर बलिदानी सुनील जोशी का बलिदान हिंदू समाज लंबे समय तक स्मरण रखेगा। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन स्मारक आने वाली पीढ़ियों को देश एवं धर्म के प्रति त्याग, समर्पण और बलिदान की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने स्मारक निर्माण के लिए सहयोग राशि देने की घोषणा भी की।



 आयोजकों ने बताया कि आगामी 29 दिसंबर 2026 को वीर बलिदानी सुनील जोशी के बलिदान दिवस के अवसर पर स्मारक का विधिवत अनावरण किया जाएगा। इस अवसर पर विशाल शुक्ला, नारायण सिंह चावड़ा, कमल सिंह सोलंकी, पवन सुले कुदरिया, पवन सिंह पवार (सांवेर), मुकेश पाटीदार (महू गांव), राहुल हरोड़, रोहित चौहान, रजनीश गोंदिया, गोपाल नागर, विनीत गुप्ता, भूपेंद्र सिंह चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। 



कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम की जानकारी संस्था धर्मपथ के अध्यक्ष वासुदेव परमार ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा