एबनेजर स्कूल में आरआरआर सेंटर का आयुक्त ने किया शुभारंभ पर्यावरण संरक्षण का संदेश 5 सौ से अधिक पौधों का हुआ रोपण



भारत सागर न्यूज/देवास। 13 जुलाई 2026, नगर निगम द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर इबेनेजर स्कूल में आरआरआर (रिड्युज,रियुज, रिसायकल) सेंटर का शुभारंभ निगमायुक्त  आयुक्त दलीप कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने आरआरआर सेंटर में रखी गई विभिन्न पुनः उपयोग योग्य सामग्रियों का अवलोकन किया एवं सेंटर की कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा निगम सहयोगी संस्था ओम साईं विजन एवं उसकी आईईसी टीम द्वारा स्वच्छता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी टीम सदस्यों की प्रशंसा की।



कार्यक्रम के दौरान आयुक्त द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित ग्रीन डे सेलिब्रेशन के अंतर्गत 550 से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। आयुक्त ने उपस्थित शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्ष वायु प्रदूषण को कम करने तथा हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




 साथ ही आयुक्त ने उपस्थित शिक्षकगण, विद्यार्थियों एवं नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण (सेग्रीगेशन) स्वच्छता के महत्व तथा आरआरआर की अवधारणा एवं उसके उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। आयुक्त ने नागरिकों से अपील की कि उपयोग योग्य सामग्री को आरआरआर सेंटर तक पहुंचाकर पुनः उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा दें तथा स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें। 




इस अवसर पर विद्यालय द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए निगमायुक्त दलीप कुमार द्वारा विद्यालय के डायरेक्टर अशोक जोशी को स्वच्छता सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा