अमृत नगर खाटू श्याम धाम में देवशयनी एकादशी पर आज सजेगा 56 भोग - महाआरती, अलौकिक श्रृंगार और श्याम भजनों की होगी मनमोहक प्रस्तुति

 




भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का विशेष आयोजन होगा। इस अवसर पर श्याम प्रभु को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा तथा भव्य महाआरती का आयोजन भी किया जाएगा।



 मंदिर में खाटू नरेश का अलौकिक एवं मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा। वहीं, हिमांशु विजयवर्गीय एवं राधा ठाकुर मंडल द्वारा मधुर श्याम भजनों की आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे भक्तिमय वातावरण का सृजन होगा। कार्यक्रम के दौरान भोग आरती भी संपन्न होगी। 



मंदिर समिति के अनुसार पवित्र ज्योति के दर्शन शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होंगे। देवशयनी एकादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर पूरे दिन दर्शनार्थ खुला रहेगा। मंदिर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर श्याम प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा