सीजी ट्यूटोरियल्स के 6 विद्यार्थियों ने की नीट क्वालीफाई
भारत सागर न्यूज/देवास। बोर्ड परीक्षा हो या प्रतियोगी परीक्षा सीजी ट्यूटोरियल्स के विद्यार्थियों ने हर वर्ष श्रेष्ठ परिणाम देतें हैं। इस वर्ष भी सीजी के 6 विद्यार्थियों ने की नीट परीक्षा( नेशनल इलिजिबिलिटी कम इंट्रेन्स टेस्ट) क्वालिफाई की। सफलता पाने वाले विद्यार्थियों में मोहम्मद शान अली, अंजुम अंसारी, वंशिका मालवीय, अलिफिया नागदावाला, गिरीश गहलोत, गौरी सोलंकी । इस अवसर पर सफलतम विद्यार्थियों को संस्था के अन्य विद्यार्थियों ने केक खिलाकर बधाई दी।
इस वर्ष सीजी के 5 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स भी क्वालिफाई की। बोर्ड परीक्षाओं मे भी लगातार श्रेष्ठ परिणाम देने वाली शिक्षण संस्था सीजी ट्यूटोरियल्स के 19 विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वी व 10वी मे 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किये। शहर में ए बी रोड पर स्थित शिक्षण संस्थान पिछले सत्रह वर्षों से बोर्ड के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु जानी जाती है।
कोरोना काल में भी इस संस्था के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुये ये सिद्ध किया कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। पिछले सात वर्षों में संस्था के 7 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस, 123 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स व 71 विद्यार्थियों ने नीट क्वालीफाई की। सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं मे भी संस्था के विद्यार्थियों ने जिले में श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया। संस्था के संचालक आशीष गुप्ता का यही मानना है कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के अलावा अन्य व्यवहारिक व व्यावसायिक ज्ञान भी मिलना चाहिए।



Comments
Post a Comment