महिदपुर पुलिस ने जुआ खेलते 7 आरोपियों को पकड़ा, ₹3,420 नगद व ताश के पत्ते जब्त




भारत सागर न्यूज/उज्जैन/ संजय शर्मा । उज्जैन जिले के महिदपुर थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। 



पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹3,420 नकद और 52-52 ताश के पत्ते जब्त कर दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर मैला ग्राउंड ईंट भट्टे के पीछे तथा स्नेह श्री गार्डन के सामने जंगल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।




 दोनों मामलों में जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह एवं एसडीओपी ज़ेंडेन लिंगज़ेरपा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के नेतृत्व में की गई।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा