राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित का संकल्प, भारतीय मजदूर संघ ने मनाया 72वां स्थापना दिवस
भारत सागर न्यूज/देवास। भारतीय मजदूर संघ का 72वां स्थापना दिवस गुरुवार को जिलेभर में उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर गजरा गियर कंपनी से भव्य रैली निकाली गई, जिसे प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय मजदूर संघ के नवनियुक्त जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला, कार्यक्रम की अध्यक्षता धनंजय गायकवाड ने की मध्य प्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के प्रदेश महामंत्री लोकेश विजयवर्गीय, विभाग प्रमुख अजय उपाध्याय, जिला सह प्रमुख राजू लोधी, ओमप्रकाश रघुवंशी, शिवनारायण संघवी, दिलीप तिवारी, देवी सिंह, जसवंत सिंह, दिलीप सोनी, नारायण वर्मा, प्रवीण मिश्रा, सुनील पटेल, कुलदीप राजपूत, श्रीराम कुमावत माखनसिंह धाकड़ दामोदर राव जाधव मोंटी प्रमोद त्रिपाठी, अशोक भोपते, जीवन सिंह मेहरा, कमलेश यादव, रतनलाल मालवीय, विक्रम गौड़, शंकर राव नरेंद्र मिश्रा दागा पाटिल छोटे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली के उपरांत भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा, भारत माता तथा राष्ट्रऋषि संत दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का स्वागत जिला अध्यक्ष धनंजय गायकवाड़ एवं जिला मंत्री महेंद्र सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अशोक शुक्ला ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित और मजदूर हित को सर्वोपरि मानने वाला गैर-राजनीतिक मजदूर संगठन है। यह संगठन मजदूरों का, मजदूरों द्वारा और मजदूरों के लिए कार्य करता है।
उन्होंने कहा कि संगठन दलगत राजनीति, व्यक्तिगत नेतागिरी और व्यक्तिपूजा से ऊपर उठकर भारतीय संस्कृति, अर्थचिंतन, त्याग, तपस्या और बलिदान की भावना के साथ कार्य करता है। भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य शोषणमुक्त, न्यायपूर्ण एवं समरस समाज की स्थापना करना तथा शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग की सेवा करते हुए विदेशी विचारधाराओं के प्रभाव से मुक्त, परम वैभवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है। इस अवसर पर अजय उपाध्याय लोकेश विजयवर्गीय ने भी सम्बोधित किया आभार महामंत्री महेन्द्र सिंह परिहार ने माना।




Comments
Post a Comment