शादी से 9 दिन पहले दूल्हन का रिश्ता तोड़ने का मामला, पीड़ित परिवार ने लगाया धोखाधड़ी का बड़ा आरोप




भारत सागर न्यूज/उज्जैन /संजय शर्मा। उज्जैन के जयसिंहपुरा क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां शादी की दहलीज पर पहुंची खुशियां अचानक गहरे संकट में बदल गईं। विवाह की निर्धारित तारीख से महज 9 दिन पहले लड़के वालों द्वारा रिश्ता तोड़े जाने के बाद अब युवती का परिवार इंसाफ के लिए दर-दर भटक रहा है। इस बेवफाई का ऐसा असर हुआ कि दुल्हन गंभीर डिप्रेशन में चली गई, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। अब पीड़िता की मां और नाना न्याय की उम्मीद में प्रशासनिक अधिकारियों और थानों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें केवल मायूसी ही हाथ लग रही है।





युवती के नाना मुकेश कसेरा ने इस पूरे घटनाक्रम पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी नातिन प्रिया जैन की सगाई कुलदीप पिता पुखराज जैन के साथ तय हुई थी। शादी के लिए 11 जुलाई की तारीख मुकर्रर की गई थी। परिवार ने अपनी जमा-पूंजी लगाकर धर्मशाला, बैंड-बाजे और अन्य तमाम तैयारियां पूरी कर ली थीं। मुकेश कसेरा का आरोप है कि सब कुछ तय होने के बावजूद 2 जुलाई को अचानक लड़के और उसके परिजनों ने बिना किसी ठोस वजह के शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया। उनका कहना है कि एन मौके पर मिले इस धोखे ने न केवल उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को तार-तार किया है, बल्कि एक होनहार बेटी के भविष्य को भी अनिश्चितता के अंधेरे में धकेल दिया है।





परिजनों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न्याय की आस में एसपी कार्यालय से लेकर कलेक्टर की जनसुनवाई तक के दरवाजे खटखटाए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता के नाना ने प्रशासन पर सुनवाई न करने का आरोप मढ़ते हुए कहा कि अस्पताल भर्ती बेटी को देखकर परिवार का बुरा हाल है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उनकी फरियाद को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। परिवार ने दोषी पक्ष पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पीड़िता के नाना ने महाकाल थाने में इसकी शिकायत दर्ज कार्रवाई है।



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा