शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास में इंडक्शन प्रोगा्रम का आयोजन नव प्रवेशित विद्यार्थियांे को तिलक एवं पेन देकर स्वागत किया




देवास। कार्यालय, आयुक्त उच्च शिक्षा मध्यप्रदेश सतपुडा भवन भोपाल के आदेश पत्र क्रंमांक 2025/वि.ब.ेपरि/2026 के परिपालन मे स्व. तुकोजीराव पवार शासकीय विज्ञान महाविद्यालय देवास में इंडक्शन प्रोगा्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार पलाश्या एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा मॉ. सरस्वती की पुजा के साथ की गई। तत्पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा महाविद्याालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टॉफ का विद्यार्थियो से परिचय करवाया गया, समस्त प्राध्यापकों द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियांे को तिलक एवं पेन देकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापको द्वारा विद्यार्थियांे से छात्र-जीवन के लिए आवश्यक विचार साझा किये गये। कार्यक्रम में एंटी रेंगिग अभिमुखीकरण विषय पर डॉ. ममता पथरोड द्वारा, शिकायतों के निवारण व्यवस्थाओ पर डॉ. ममता शाक्य द्वारा,  समावेशी एवं भेदभाव मुक्त वातावरण विषय पर डॉ. प्रेमलता चौहान द्वारा, अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये गये। महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं  प्रभारी प्रो. गिरिश शिव द्वारा विद्यार्थियों से मानसिक स्वास्थ्य संबधित जागरूकता एवं डिजिटल एवं सोशल मिडिया अवेरनेस विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। इसके पश्चात स्वास्थ्य एवं कल्याणं गतिविधि एवं खेलकूद विषय पर प्रो. श्याम कापडे, प्रो. शिवानी पटेल द्वारा अध्ययन कार्य मे सहायता हेतु मार्गदर्शन दिया गया। प्रो. खुशबु पूरोहित द्वारा विद्यार्थी शिक्षक संवाद व्यवस्था एवं फिजिक्स विषय से भविष्य मे रोजगार के अवसरो पर विचार प्रस्तुत किए गए। प्रो. अंकुर विश्वकर्मा काउसलिंग एव सहायता तंत्र का परिचय विषय पर विचार प्रस्तुत किए गए। डॉ. मनोज मूवेल द्वारा सुरक्षित एवं परिसर को साफ रखने पर विद्यार्थीयो को दिशा निर्देश दिये गयें शैक्षणिक सहयोग प्रणाली एवं पुस्तकालय श्री जैद अहमद द्वारा लायब्रेरी मंे पढने एवं विभिन्न आवश्यक पुस्तको पर चर्चा की गई। कार्यक्रम डॉ. पूर्णिमा करील द्वारा विद्यार्थियो को महाविद्यालय आने में एवं महाविद्यालय में उपस्थित रहते हूए सरकार की आपातकालीन सुविधाओ एव हेल्पलाईन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. कल्पना सिंह द्वारा अभिभावको को अपने बच्चो को घर मे रहकर पढाई करने एवं शिक्षा क्यो जरूरी विषय पर विचार प्रस्तुत किए गयें। डॉ. मेघा वाजपेयी  द्वारा तनाव प्रबंधन एवं जीवन कोशल विषय पर विचार प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम में प्रेस मिडिया से संबधित सभी कार्य प्रो. उषा गोड, प्रो. नुरबी खान, प्रो. गणेश  कुशवाह के द्वारा किए गए। कार्यक्रम में प्रो. नाजनीन पठान, प्रो. रश्मि पाटील, प्रो. दिव्या पाटीदार, प्रो. वंदना देशमुख, प्रो. पुजा वर्मा, अशोक पटेल, बंसत कटारे, संजय नागराज, विमल बरूआ, दिपक गुप्ता, नलिनी सोनी, अशोक भाटी, विजय कहार, हितेश चोधरी एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. मेघा वाजपेयी, डॉ. आकांक्षा शर्मा द्वारा किया गया। आभार डॉ. अकांक्षा शर्मा द्वारा माना गया उक्त जानकारी नितिन यादव द्वारा दी गई।




Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा