देश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र घोषणा की कामना के साथ अमरनाथ यात्रियों का दल रवाना - भोले की फौज करेगी मौज का नारा लिए रवाना हुआ जत्था




देवास। जम्मू कश्मीर की बर्फीली पर्वत श्रृंखलाओं में अमरनाथ गुफा पर बाबा बर्फानी का बड़ा प्राकृतिक स्वरूप प्रकट हो गया है। देश प्रदेश की उन्नति और हिंदू राष्ट्र की घोषणा की कामना लेकर 28 वर्षो से लगातार बाबा बर्फानी के सर्वप्रथम दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करने वाले संस्था जय भोले के सयोजक शैलेन्द्र सिंह गौड़ (डॉ. नानू) के नेतृत्व में 6 जुलाई, सोमवार को 8 यात्रियों का जत्था बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भोले की फौज करेगी मौज का नारा लगाते के साथ रवाना हुए। प्रतिवर्ष अमरनाथ यात्रियों को फार्म, पंजीयन, मेडिकल फिटनेस एवं अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाकर श्रद्धालुओं को प्रेरित करने वाले श्री गौड़ ने बताया कि देवास जिले में लगभग 2000 एवं सम्पूर्ण देश में अभी तक 5 लाख से अधिक दर्शनार्थियों का पंजीयन हो चुका है। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शैलेन्द्र सिंह गौड़ सहित जत्थे में शामिल अंकुश जाधव, अरूण राठौड, आशु कौशल, रितेश माली विक्की मालवीय ,विशाल चौहान, संदीप चौधरी, का स्वागत सुभाष चौक पर शिवशक्ति नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा पुष्पमाला से किया गया। सभी यात्रियों ने बाबा चिंताहरण महादेव, खेड़ापति हनुमान मंदिर, महांकाल बाबा, चंद्रेश्वर महादेव, बलदेव दर्शन एवं माता-पिता का आशीर्वाद लेकर अपनी यात्रा प्रारंभ की। इस अवसर पर धर्मेंद्र पहाड़िया, राजू पहाड़िया गोपाल जी चौधरी अमन गौड़ गोविंद बोरीवाल, कैलाश बोरीवाल,विवेक चौहान,जितेंद्र जाधव,शुभम माली,आदि ने पुष्पमालाएं पहनाते हुए सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरनाथ यात्रियो को रवानगी के पूर्व नीम, गुलमोहर, बिलवपत्र पौधों और बीज उपहार स्वरूप भेंट किए गए, सभी यात्री यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जहां-जहां विश्राम करेंगे वहां पर बीजों का रोपण कर पौधारोपण हेतु आमजनों को जागरूक करेंगे। जिससे पर्यावरण की रक्षा व वातावरण स्वच्छ रहे।

अमरनाथ यात्रा के दौरान शैलेंद्र सिंह गौड़ एवं जत्थे में शामिल दर्शनार्थी यात्रा मार्ग में लगने वाले भंडारे के पांडालों में भी सेवा देते है। पिछले वर्षो में यात्रा के दौरान एक और जहां भारी हिमपात व बारिश से उत्पन्न प्राकृतिक बाधाओं को पार करते बाबा बर्फानी के दर्शनार्थ पंहुचे। इस दौरान उन्होंने अन्य भयग्रस्त यात्रियों को भी साहस प्रदान करते हुए भंडारे के पंडालों पर सेवाएं दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा