संस्था सृष्टि सेवा संकल्प ने अपने स्थापना दिवस पर सिंहस्थ जन जागरण समिति प्रत्येक मोहल्ले में बनाने का किया आव्हान





भारत सागर न्यूज/देवास। संस्था सृष्टि सेवा संकल्प ने 7 जुलाई 2026 मंगलवार को अपने स्थापना दिवस के अवसर पर गोमती नगर स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया समिति के मीडिया प्रभारी यशवंत तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के जिला अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी के नेतृत्व में स्थापना दिवस के अवसर पर बैठक आयोजित की गई। 



सर्व प्रथम पवित्र सिंहस्थ भूमि उज्जैन से प्राप्त मिट्टी का पूजन कर अन्य उपस्थित सदस्यों को पवित्र मिट्टी अंन्य स्थानों हेतु कलश में दी गई। मानव को जीवन रक्षक स्वास प्रदान करने वाले वृक्षों का पुजन किया एवं उनकी सुरक्षा का संकल्प सूत्र बांधा गया रोपे गए। पौधों का पोषण रोपण से ज्यादा जरुरी है क्योंकि संस्था सृष्टि सेवा संकल्प केवल एक संगठन या अभियान का नाम नहीं बल्कि यह एक विचार है जो समाज को प्रकृति के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। आज जब आधुनिक जीवन शैली के कारण पर्यावरण संकट लगातार गहराता जा रहा है तब आवश्यकता केवल नियमों की नहीं बल्कि ऐसे सामाजिक संस्कारों की है जो व्यक्ति को प्रकृति के प्रति उत्तरदाई बनाएं यही कार्य सृष्टि सेवा संकल्प द्वारा वर्ष 2021 से निरन्तर किया जा रहा हैं। 

बैठक में केंद्रीय समिति द्वारा लिए गए पांच सूत्र उज्जैन सिंहस्थ 2028 को हरित सिंहस्थ बनाए जाने का प्रयास किया जाना है यह पांच सूत्र है प्लास्टिक से मुक्ति, प्लास्टिक बाटल के स्थान पर स्टील की बोतल का उपयोग करना, मेरा कचरा मेरे साथ, सिंहस्थ स्मृति लघुवन, एवं जल बैंक इन पांच सूत्रों पर जन जागरण किया जाना है इस हेतु नगर के प्रत्येक मोहल्ले में जन जागरण करने के लिए समिति गठन की जानकारी समिति के प्रशिक्षण प्रभारी अरविंद शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रत्येक स्तर पर लोगों में इन पांच सूत्र के प्रति जागरण पैदा करने के लिए समिति बनाई जा रही है। सभी पर्यावरण प्रेमी अपने स्तर से समिति बना कर प्रेरणा देवे यह कार्य समिति के प्रत्येक सदस्य आगे बढाये। संस्था सृष्टि संकल्प के महामंत्री आदित्य ठाकुर ने सभी उपस्थिति लोगों का स्वागत किया इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने पर्यावरण एवं वृक्षारोपण पर विस्तार से जानकारी दी। 

समीति के उपाध्यक्ष पार्षद मुकेश मोदी, महिला नेतृत्व प्रभारी श्रीमती दीपिका पटेल, श्रीमती रितिका जोशी, कोषाध्यक्ष अंकितसिंह, सिंहस्थ जन जागरण अभियान प्रभारी संजय पोराणिक, देवीशंकर तिवारी आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किये। कॉलोनी वासी शिवनारायण शर्मा, राजेंद्र पारीक, रामचंद्र, सुमित्रा रमेशचंद्र परमार, आनंदीलाल सोनी, महादेव श्रीवास्तव, गणपत यादव, चित्रांश भास्कर आदि कॉलोनीवासियों मातृशक्ति एवं युवा शक्ति ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर के ग्रीन सिंहस्थ का संकल्प लिया। अंत में आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा