विधायक संग विद्यार्थियों ने देखी विधानसभा की कार्रवाई





भारत सागर न्यूज/देवास। पिछले दिनों देवास विधायक गायत्रीराजे पवार ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के टॉपर विद्यार्थियों का सम्मान किया था। इस दौरान विद्यार्थियों ने विधायक से विधानसभा देखने की इच्छा जताई थी। जिसे पूरा करते हुए विधायक पवार ने उत्कृष्ट विद्यालय देवास के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मंगलवार को भोपाल ले जाकर विधानसभा का भ्रमण करवाया। उत्कृष्ट विद्यालय के दो शिक्षकों संग 10 विद्यार्थी भोपाल विधानसभा पहुंचे, जहां विधायक गायत्रीराजे पवार ने उनकी अगवानी की। 



विधानसभा पहुंचते ही बच्चे रोमांचित हो उठे। चैकिंग प्रक्रिया से गुजरने के बाद सभी विद्यार्थियों को विधानसभा की दर्शक दीर्घा में बैठाया गया, जहां से करीब एक घंटे तक उन्होंने विधानसभा की कार्रवाई देखी। तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों को विधानसभा परिसर का भ्रमण कराया गया, इस दौरान उन्हें लाइब्रेरी, फोटो गैलरी आदि का अवलोकन किया। इस दौरान विधानसभा लॉबी में विधायक ने विद्यार्थियों से चर्चा की व विधानसभा भ्रमण का अनुभव जाना। इस अवसर पर भाजपा नेता रघुवीरसिंह भदौरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान, शिक्षक संतोष स्वर्णकार, शिक्षिका  कृष्णा मोदी सहित विद्यार्थीगण मौजूद रहे।



विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान देने का प्रयास किया : विधायक पवार

इस संबंध में विधायक पवार ने बताया कि विद्यार्थियों ने विधानसभा भ्रमण की इच्छा जताई थी, जिसे आज पूरा किया गया है। ये उनके सपनों को उड़ान देने का प्रयास किया गया है। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र की कार्यप्रणाली, कानून निर्माण की प्रक्रिया और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों को करीब से जाना है। मुझे विश्वास है कि यह अनुभव उनके ज्ञान और भविष्य की सोच को नई दिशा देगा। आज के ये होनहार विद्यार्थी कल के भारत के जिम्मेदार नागरिक और नेतृत्वकर्ता है। एतिहासिक यूसीसी बिल के साक्षी बने विद्यार्थी




मंगलवार को जब देवास के विद्यार्थी विधानसभा पहुंचे, उस समय विधानसभा यूसीसी बिल पर बहस चल रही है। जोरदार हंगामे के बीच मुख्यमंत्री का उद्बोधन सदन में चल रहा है, यह देख विद्यार्थी रोमांचित हो गए। विद्यार्थियों का कहना था कि अभी तक हमने ऐसा सिर्फ टीवी पर ही देखा, किंतु लाइव देखने का अवसर पहली बार मिला है, यह हमारे लिए यादगार पल है। विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए देवास विधायक को धन्यवाद भी प्रेषित किया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा