अमरूद, नीम, बड़, पीपल के पौधे लगाकर पर्यावरण को सहजने का दिया संदेश
भारत सागर न्यूज/ देवास। उज्जैन रोड इटावा में शमशान के पास व शहर के अन्य स्थानों पर समाजसेवी सुभाष वर्मा पहलवान के नेतृत्व में अमरूद, नीम, बड़, पीपल के 51 पौधे रोपकर पर्यावरण को सहेजने का संदेश दिया गया। इस दौरान वर्मा ने कहा कि शुद्ध पर्यावरण ही जीवन का आधार होता है
इसलिए प्रत्येक नागरिक अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। पौधे लगाकर उपस्थित सभी समाजसेवियों ने पौधों की सुरक्षा के लिए पौधों के बड़े होने तक उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
वर्मा ने कहा कि पौधा तो हर कोई लगा देता है, लेकिन उसकी देखभाल नहीं करता। इसलिए अधिकांश पौधे नष्ट हो जाते हैं। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हमने जिस पौधे को लगाया है उसको वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करें। इस कार्य में सुभाष वर्मा पहलवान, अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गौड़, उमेश राय,तकिउद्दीन काजी, सत्यनारायण यादव, अनूप दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।



Comments
Post a Comment