बनी सीसी सडकों की गुणवत्ता को लेकर आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण


भारत सागर न्यूज/ देवास। वार्ड 24 बगीचा सौन्दर्यीकरण, वार्ड 23 सडक निर्माण, वार्ड 1 ब्राहम्ण खेडा हनुमान मंदिर के पास सीसी रोड, वार्ड 5 में निगम द्वारा लगाये गये विद्युत पोल का निरीक्षण आयुक्त दलीप कुमार ने शनिवार 11 जुलाई को किया।
आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान लगाये गये इलेक्ट्रिक पोल एवं केबल को देखा। उपयंत्री जीवन रावत को पोल पर लगाई जाने वाली इलेक्ट्रिक केबल की गुणवत्ता जांच हेतु लेब टेस्टिंग कराये जाने के लिए उपयंत्री जीवन रावत को कहा।

वार्ड 1, 23, 45 में निर्मित सीसी रोड कार्य के निरीक्षण के दौरान संबंधित ठेकेदार के द्वारा सीसी रोड का सर्फेस रिपेयर का कार्य कराने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए साथ ही वार्ड 23 में सर्फेस रिपेयर के कार्य पूरा नही करने पर संबंधित ठेकेदार के बिल से 10 प्रतिशत की राशि का कटोत्रा करने के निर्देश संबंधित उपयंत्री को कहा तथा सडक के क्रास में डामर से भराव कराने तथा जिन सडकों पर सिवरेज के चेम्बर नीचे दबे है

उसे उपर उठाने के साथ ही रिपेयर कार्य कराने के निर्देश उपयंत्रियों को दिए।







Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा