दिवंगत मां का सपना किया साकार, लवनीश खन्ना बने ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान
भारत सागर न्यूज/देवास। ड्रेगन मार्शल आर्ट्स एकेडमी द्वारा श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में लवनीश खन्ना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर इंडियन रेनबूकान कराटे डू एसोसिएशन के मास्टर सईद आलम ने लवनीश को ब्लैक बेल्ट फर्स्ट डान का प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान कर सम्मानित किया। लवनीश ने सन 2019 में येलो बेल्ट की परीक्षा पास की उसके बाद निरंतर ऑरेंज, ब्लू, ग्रीन, पर्पल, ब्राउन थर्ड, सेकंड क्यू और फर्स्ट क्यू की बेल्ट परीक्षाओं को सफलतापूर्वक पास करते हुए यह उपलब्धि हासिल की ।
आठ वर्षों से कराटे का नियमित अभ्यास कर रहे लवनीश ने अब तक दो बार ऑल इंडिया कराटे प्रतियोगिता में एक बार रजत और एक स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। लवनीश ने जयपुर में आयोजित नेशनल पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इन्दौर के पहले खिलाड़ी है । हाल ही में इंदौर में में पर्पल फेयर 2026 में सम्मानित हुए।
लवनीश ने अपनी दिवंगत मां निर्मला खन्ना की इच्छा पूरी करते हुए यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पिता नितिन खन्ना बेहद गर्वित महसूस कर रहे हैं। लवनीश को इस सफलता पर श्री कृष्ण पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर विकास शर्मा, मनीष आर्य , शादाब अहमद, और गोविंद जोशी सहित कई लोगों ने बधाई दी।



Comments
Post a Comment