अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ओर दो नाबालिग गंभीर रूप से घायल हुए है। चिंतामन थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।







भारत सागर न्यूज/उज्जैन।  जिले के चिंतामन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नलवा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।




इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान चेतन जाधव के रूप में हुई है, वहीं घायलों के नाम दुर्गेश और सचिन हैं, जो कि नाबालिग बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव से पार्टी का सामान लेने के लिए निकले थे। 






सामान खरीदकर वापस लौटते समय रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना को देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही चिंतामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल नाबालिगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा