उज्जैन में भाटपचलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पशु चोरी और अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़


भारत सागर न्यूज/ उज्जैन/ संजय शर्मा। उज्जैन जिले की भाटपचलाना थाना पुलिस ने थाना प्रभारी सत्येंद्र चौधरी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चोरी और अवैध जहरीली शराब तस्करी के मामले का खुलासा किया है।





पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ढाई लाख रुपये कीमत की चोरी की गई दो मुर्रा भैंसें, 70 लीटर अवैध जहरीली शराब और एक महिंद्रा लोडिंग वाहन जब्त किया है।







प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पशु चोरी के साथ-साथ अवैध शराब की तस्करी में भी लिप्त थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा