खुदा नाला बना हादसों का कारण, फिसलकर गिर रहे लोग और मवेशी

 



भारत सागर न्यूज/देवास। शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के साथ चल रहे नाला निर्माण कार्य ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुभाष चौक से जनता बैंक तक कई दिनों से नाला खुदा पड़ा है, लेकिन सुरक्षा के लिए पर्याप्त बैरिकेडिंग नहीं की गई है। बारिश के बीच कीचड़ और फिसलन के कारण यह रास्ता हादसों का कारण बनता जा रहा है। नगर जनहित सुरक्षा समिति ने इस मामले को उठाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है।



समिति के अनुसार नाला निर्माण के साथ ही सीवरेज का काम भी चल रहा है।जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर ये गड्ढे नजर नहीं आते। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं। कई राहगीर फिसलकर गिर चुके हैं, जबकि मवेशियों के भी खुले नाले में गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। इसके बावजूद निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।



नगर जनहित सुरक्षा समिति के अनिल सिंह बैस और विनोद सिंह गौड़ ने कहा कि बारिश के मौसम में खुले नाले के कारण हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य को युद्ध स्तर पर पूरा किया जाए और जब तक कार्य पूरा नहीं होता, तब तक मजबूत बैरिकेडिंग, और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाए।



समिति के विजय सिंह तंवर, तकिउद्दीन काजी, सुनील सिंह ठाकुर, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, अनूप दुबे और सत्यनारायण यादव ने भी प्रशासन से निर्माण कार्य को व्यवस्थित ढंग से करवाने और उसकी गति बढ़ाने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा