समर्थन मूल्य पर मूंग की शत प्रतिशत खरीदी को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

 



भारत सागर न्यूज/देवास। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा प्रदेश में ताला डालो घेरा डालो आंदोलन के तहत समर्थन मूल्य पर शत प्रतिशत खरीदी के लिए मंडी गेट बंद कर जिलाध्यक्ष गगन सिंह पटेल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम मंडी सचिव आनंद कुमार परिहार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया कि म.प्र. सरकार द्वारा समर्थन मूल्य खरीदी वर्ष 2026-27 मूंग खरीदी 25 प्रतिशत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो प्रदेश के मूंग उत्पादक किसानों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। 




सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर जो भी कृषि उत्पाद क्रय किया जाता है वह शत प्रतिशत क्रय किया जाए। यदि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य खरीदी में कोई कोताही की जाती है तो संगठन द्वारा आर पार की लड़ाई की जाएगी जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी। 




इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष लालसिंह बागवान, मालवा प्रांत अध्यक्ष कैलाश पाटीदार, संभागीय अध्यक्ष मानसिंह कोठारी, जिलाध्यक्ष गगनसिंह पटेल, जिला महामंत्री संतोष जाट, जिला कोषाध्यक्ष रूगनाथसिंह सेंधव, जिला सह मंत्री सलीम शेख, इकबाल भाई, मूलचंद जाट, पन्ना भाई जाट आदि सहित बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप प्रजापति ने दी।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा