श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस भव्य महाआरती व विशाल भंडारे के साथ मनाया गया

 


भारत सागर न्यूज/देवास। श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल एवं सेवा समिति के तत्वावधान में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा वर्षगांठ एवं स्थापना दिवस महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। आषाढ़ शुक्ल भड़ली नवमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर प्रसादी ग्रहण की। 



कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव के विधिवत अभिषेक से हुई। इसके बाद शाम 6.30 बजे संगीतमयी महाआरती पूर्व महापौर शरद पाचुनकर, पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, मांगीलाल विजयवर्गीय, विरेन्द्र विजयवर्गीय, डॉ. गोपाल सारंगे सहित बडी संख्या में उपस्थित भक्तों द्वारा सम्पन्न कराई गई। भजन गायक संजय कुमार जैन (लख्खाजी) ने मंगलाचरण के साथ भगवान शिव की दिव्य स्तुति रुद्राष्टकम एवं शिवाष्टक का सुमधुर गायन प्रस्तुत किया, जिससे मंदिर परिसर सहित समूचा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा और उपस्थित भक्तजन भावविभोर हो गए। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से भगवान पिपलेश्वर महादेव की आराधना की।



 इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्री पिपलेश्वर महादेव भक्त मंडल के संतोष जैन, मयंक दुबे, गंगाधर शर्मा, महेन्द्र मेहता, प्रेमसिंह परदेशी, ललीत योगी, राजेन्द्र पुजारी आदि ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों का आभार माना।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा