भगवान जगदीश की भव्य रथ यात्रा आज निकलेगी, तैयारियां पूर्ण
भारत सागर न्यूज/देवास। अखिल भारतीय चंद्रवंशी खाती समाज, देवास के तत्वावधान में भगवान जगदीश की भव्य रथ यात्रा का आयोजन 16 जुलाई गुरुवार को प्रातः 9 बजे किया जाएगा। रथ यात्रा का शुभारंभ प्रमिला राजे गार्डन से होगा।
रथ यात्रा भोपाल चौराहा, नाहर दरवाजा, नयापुरा सुपरमार्केट, जवाहर चौक, बस स्टैंड, ए.बी. रोड, उज्जैन चौराहा होते हुए इंदिरा गांधी चौराहा पर संपन्न होगी। इस भव्य रथ यात्रा में मध्यप्रदेश शासन के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक जीतू जिराती, विधायक मनोज चौधरी विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,सहित समाज के वरिष्ठजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु सम्मिलित रहेंगे।
आयोजन समिति ने रथ यात्रा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। समिति ने देवास एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित रथ यात्रा में शामिल होकर भगवान जगदीश का आशीर्वाद प्राप्त करने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।



Comments
Post a Comment