भैरवगढ़ जेल में 'डांस पार्टी' का बवाल: अधीक्षक का पत्नी संग डांस वीडियो वायरल, अनुशासन पर उठे सवाल

 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। का केंद्रीय जेल भैरवगढ़ एक बार फिर विवादों के घेरे में है। जेल के अंदर जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू द्वारा अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन की पार्टी में डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जेल परिसर के भीतर स्वागत के लिए लगाए गए होर्डिंग पर 'केंद्रीय जेल भैरवगढ़' के नीचे 'LOVE' लिखा हुआ नजर आ रहा है, जो शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस फुटेज में जेलकर्मी डांस पर तालियां बजाते और वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं।


यह मामला 13 जुलाई को सामने आए उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल के डांस वीडियो के तुरंत बाद सामने आया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुरेश गोयल का जेलकर्मियों के साथ गोविंदा के गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद जेल की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हुए थे। अब अधीक्षक मनोज साहू के इस नए वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया है। आलोचकों का कहना है कि जहां जेल में कैदियों के सुधार के लिए आध्यात्मिक और अनुशासित माहौल होना चाहिए, वहां इस तरह की 'पार्टी कल्चर' विभाग की गरिमा को धूमिल कर रही है।




इस विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए जेल अधीक्षक मनोज साहू ने कहा कि यह मेरे जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम था, जिसमें मैंने अपनी पत्नी के साथ नृत्य किया है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है और न ही इससे किसी प्रकार की अनुशासनहीनता होती है।



भैरवगढ़ जेल पहले भी मोबाइल फोन मिलने और कैदियों को वीआईपी सुविधाएं दिए जाने जैसी घटनाओं के कारण सुरक्षा के सवालों से जूझती रही है। अब अधीक्षक और उप जेल अधीक्षक के इन डांस वीडियो ने जेल के निगरानी तंत्र और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि जेल जैसे संवेदनशील स्थान पर जहां 24 घंटे मुस्तैदी की आवश्यकता होती है, वहां इस तरह की मौज-मस्ती न केवल अनुशासन को प्रभावित करती है, बल्कि सुरक्षा में सेंध लगने का खतरा भी बढ़ाती है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा