किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर किसान कांग्रेस ने मुख्यमंत्री,कृषि मंत्री का जलाया पुतला
भारत सागर न्यूज/देवास। किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में शनिवार को देवास विधानसभा के ग्राम आगरोद में मुख्यमंत्री मोहन यादव कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना का पुतला जलाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस एवं कांग्रेस नेता,किसान एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।
पुतला जलाने के दौरान पुलिस एवं कांग्रेसजनो में जबरदस्त छीना झपटी हुई बावजूद किसान कांग्रेस के नेता पुतला जलाने में कामयाब हो गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान ने बताया कि किसानों की प्रमुख मांग की ई टोकन खाद व्यवस्था तत्काल बंद की जाए, मूंग की 100 प्रतिशत सरकारी खरीदी सुनिश्चित की जाए,किसानों की देवास जिले में विभिन्न योजनाओं में अधिग्रहण की गई भूमि का उचित मुआवजा दिया जाए किसानों से जुड़े सभी लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान किया जाए,ओलावृष्टि के कारण फसल का नुकसान हुआ है उसका मुआवजा दिया जाए।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता, ईश्वरसिंह देवड़ा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान कांग्रेस, ब्रजराजसिंह ब्लाक अध्यक्ष देवास ग्रामीण, महेन्द्रसिंह,जितेन्द्रसिह कवड़ी, जसवंतपुरी पटलावदा, कालूसिंह राजपूत प्रदेश महामंत्री, सुनील यादव कोषाध्यक्ष जसपालसिंह, गजेन्द्रसिंह,दिग्विजयसिंह लाला,दिलीपसिंह मोचीखेड़ी, गोवर्धनसिंह पटलावदा, दीपक मोदी, होकमसिंह गुर्जर, पियुष शर्मा, मोहन मालवीय, शोकत पटेल, गोवर्धन गेहलोद, पीयूष शर्मा,गट्टा पटेल,पप्पू पटेल, हैदर पटेल,शेरसिंह मकवाना एवं किसान कांग्रेस,कांग्रेस,युवा कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment