समयावधि मे किए जाने वाले कार्याे के निराकरण की समीक्षा आयुक्त ने की

 


भारत सागर न्यूज/देवास। सोमवार 20 जुलाई को आयुक्त दलीप कुमार ने समयावधि पत्रों व सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों की समीक्षा निगम बैठक हाल में की। पीएम स्वनिधि योजना अन्तर्गत हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ हेतु आवेदनों के साथ क्रेडिट कार्ड, श्रमयोगी मानधन योजना के आवेदनों की संख्या में ओर प्रगति लाने के साथ संबल योजना के लंबित आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए वहीं ईकेवायसी में प्रगति लाने हेतु कहा।



सडकों पर विचरण करने वाले आवारा मवेशियों को पकडकर गौशाला छोडने तथा गौशाला में भुसे एवं पीने के पानी की व्यवस्था की जानकारी ली। इसी प्रकार आयुक्त ने मुक्तिधाम पर भी पर्याप्त मात्रा में लकडी, कंडे की व्यवस्था पर्याप्त रहे के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। अमृत हरित अभियान के अन्तर्गत किये गये पौधारोपण एवं जीओ टेक की जानकारी ली तथा अन्य स्थानों पर पौधारोपण किये जाने हेतु उद्यान विभाग प्रभारी को कहा।



आयुक्त ने अवैध से वैध नल कनेक्शनों की जानकारी लेते हुए उपयंत्रियों को कार्य मे प्रगति लाने हेतु निर्देश दिए साथ ही सीवरेज कनेक्शन पर फोकस दिए जाने हेतु कहा। जर्जर भवनों के स्वामित्वों को अंतिम नोटीस दें, स्वयं नही तोडते हैं तो जर्जर भवनों को तोडने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एबी रोड पर ट्राफीक सुधार हेतु व्यवसाय के लिए किए गये अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने के साथ ही गंदगी फैंलाने पर कार्रवाई करने के निर्देश रिमूव्हल गेंग प्रभारी को दिए। आयुक्त ने कहा कि सीवरेज लाईन से जुडने वाली नालियों के स्थानों का चयन करें, ऐसे स्थानों पर चेम्बर बनाकर जाली लगाने के निर्देश सहायक यंत्री जगदीश वर्मा एवं सौरभ त्रिपाठी को दिए। समयावधि वाली सडकों में जो सुधार होना है के साथ चेम्बरों का लेबल भी ठेकेदार से कराने के निर्देश सहायक यंत्री त्रिपाठी को दिए। नई सडकों के निर्माण मे गुणवत्ता के साथ सीवरेज चेम्बरों के लेबल का विशेष ध्यान रखने हेतु आयुक्त ने सभी उपयंत्रियों को कहा। विद्युत खपत को मेन्टेन रखने के लिए पम्पों की एफीसिएनसी (दक्षता) पर फोकस करने हेतु विद्युत उपयंत्रियों को निर्देश दिए।



पीएमएवाय अन्तर्गत लाभ लेने वाले हितग्राहियों की लंबित जीओ टेकिंग के निराकरण समय सीमा मे करने हेतु उपयंत्रियों को कहा। तथा नई कालोनी निर्माण में रहवासियों से कालोनी रहवासी संघ बनाये जाने की जानकारी कालोनी सेल के रणजीतसिंह पंजाबी से लेते हुए कम्पांउंडिग के कार्याे में प्रगति लाने के निर्देश दिए।      एमजी रोड की जानकारी लेते हुए आयुक्त ने जनता बैंक से सुभाष चौक तक सडक पर जमी मिट्टी साफ करवाने के निर्देश उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी को दिए। स्वच्छता बनी रहे इस हेतु खुले प्लाटों को कव्हर करने के साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने के साथ ही सीवरेज कनेक्शनों में प्रगति लाने हेतु सभी स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया। इसी प्रकार टी.एल.में प्राप्त शिकायतों मे नाला सफाई, अस्थाई अतिक्रमण, आवार श्वानों को पकडने, खुले नालों मे सुधार, वार्ड 7 मे चेम्बर सुधारने, वार्डाे में जाने वाले कचरा संग्रहण वाहनों के समय मे सुधार के साथ सीएम हेल्प लाईन मे प्राप्त शिकायतों का निराकरण समय सीमा मे किए जाने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा