स्वच्छता मे लापरवाही बरतने पर दरोगा की होगी सेवा समाप्त एसआई का कटेगा वेतन

 

भारत सागर न्यूज/देवास। वार्डाे मे स्वच्छता को लेकर आयुक्त दलीप कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं दरोगाओं के साथ बैठक आहूत कर शहर में स्वच्छता निरंतर बनी रहे इसको लेकर दिशा निर्देश दिए। आयुक्त ने सर्वेक्षण गाईड लाईन को लेकर वार्डाे में कचरा पाईंट, कचरा जलाना तथा नालियों से निकली गाद को तत्काल उठवाना, खुले प्लाटों को कव्हर करना जैसे मुख्य बिन्दुओं पर वार्डवार जानकारी दरोगाओं से ली।



उल्लेखनिय है कि निगम सहायोगी आई.ई.सी. टीम के सदस्यों के द्वारा प्रथक से वार्डाे का सर्वे करवाकर मुख्य बिन्दुओ की जानकारी जिओ टेकिंग फोटो के माध्यम से लेकर बैठक में प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ देखी जिसमें वार्ड 1,2,7,10,11,12,17,20,22,25,28,29,32,34,36, 41,42 के वार्ड क्षेत्रों में कचरा पाईंट एवं खुले में कचरा डला एवं कचरा जला हुआ पाया गया। आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए इन वार्डाे के दरोगाओं को चेतावनी देते हुए स्वच्छता में लापवाही करने पर वेतन आहरण नही करने हेतु कहा तथा वार्डाे मे स्वच्छता को लेकर तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।



आयुक्त ने वार्डाे में किसी भी प्रकार से कहीं पर भी कचरा एकत्रित ना हो ना ही कचरा जलाया जाना है, रहवासियों द्वारा सफाई के दौरान खुले स्थानों पर कचरा डाला जाता है तो रहवासियों को समझाईश दें समझाने के पश्चात भी पुनरू कचरा डाला जाता है तो चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए साथ ही सभी स्वच्छता निरीक्षकों को अपने वार्ड क्षेत्रों मे सफाई के दौरान निरीक्षण करने हेतु कहा तथा जिन क्षेत्रों में कचरा संग्रहण वाहन वार्डाे में समय पर नही पहुंचते हैं। कचरा संग्रहण वाहन का वार्ड मे समय पर पहुंचने की शिकायतों का निराकरण करें तथा वार्डाे मे कचरा संग्रहण वाहन की चेकिंग भी करने हेतु कहा।



आयुक्त के द्वारा वार्डाे मे निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्ग एबी रोड, मक्सी रोड तथा उज्जैन रोड के साथ भोपाल चौराहा से बायपास तक डिवाईडरों के आसपास एवं सर्विस रोड के साथ फ्लाय ओव्हर ब्रिज की भी सफाई किये जाने के सख्त निर्देश दिए साथ ही मुख्य बस स्टेण्ड पर सुबह, दोपहर, शाम तीनो समय सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित दरोगा को दिए। इसी प्रकार मुख्य मार्गों मे लीटर बीन समय पर खाली नही करने तथा लीटर बीन के आसपास कचरा पाये जाने पर भी वार्ड दरोगा एवं एसआई को सख्त चेतावनी देते हुए प्रतिदिन लीटरबीन की सफाई के साथ उक्त स्थानों पर सफाई व्यवस्था बनी रहे इसके भी निर्देश दिए। मुख्य मार्ग एबी रोड पर प्रातरू 7.30 बजे के पहले सफाई कार्य पूर्ण हो, उसके पश्चात एबी रोड पर जितनी भी व्यवसाईक दुकाने हैं उनके द्वारा कचरा सडक पर कचरा डालने पर चालानी कार्रवाई करने के साथ ही किये गये अस्थाई अतिक्रमणों को तत्काल हटाने तथा सामग्री जप्त करने के निर्देश आयुक्त ने स्वच्छता निरीक्षक एवं रिमुव्हल टीम प्रभारी को दिए।



आयुक्त ने वार्डाे मे कर्मचारियों की उपस्थिती एवं समय पर अपने कार्य पर आने जाने की स्थिती को लेकर भी आई.ई.सी. टीम के सदस्यों को वार्डाे मे सघन चेकिंग के निर्देश दिए। सफाई कर्मचारी की 20 दिवस से अधिक अनुपस्थिती पाई जाने पर उक्त सफाई कर्मचारी की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने सभी स्वच्छता निरीक्षकों एवं दरोगाओं को स्वच्छता के कार्याे में लापरवाही करने तथा निरीक्षण के दौरान जिस वार्ड में कचरा पाईंट या कचरा जला हुआ पाया गया तो सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा