सिटी कान्वेंट स्कूल में शासकीय स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग किए वितरित बैग पाकर बच्चों के खिल उठे चेहरे
भारत सागर न्यूज/देवास। सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। उक्त बेग सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की डायरेक्टर मैडम के सौजन्य से विद्यालय के हेड बॉय, हेड गर्ल एवं सभी हाउस कैप्टनों द्वारा शासकीय विद्यालय के जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए बच्चों को बैग भेंट किए। बैग प्राप्त कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा उनमें शिक्षा के प्रति उत्साह बनाए रखना है।
विद्यालय की डायरेक्टर मैडम ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा सेवा और मानवता के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक सेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।



Comments
Post a Comment