देवास के खिलाड़ियों ने जिला रोलबॉल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन





भारत सागर न्यूज/देवास। 7वीं देवास जिला रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन  चैतन्य टेक्नो स्कूल, देवास शाखा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एजुकेशन केयर ट्रस्ट के सी.ई.ओ.  अनवर खान, भूपेंद्र कांत महासचिव (मध्य प्रदेश योगासना एसोसिएशन), बालचंद्र काले (पूर्व आर्मी मेन) रहे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुनील कुमार मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में  चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।




अंडर-14 वर्ग में सिथिर पटेल, ओजस मेहता, फैजान हुसैन, अथर्व वैद्य, अजमल हुसैन, रुद्र प्रताप एवं भविष्य रेड्डी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।




वहीं अंडर-11 वर्ग में ट्रायल्स देते हुए प्रियांशी जायसवाल, अर्निवा वैद्य, निमिष माली एवं मान्विक नगर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के एजीएम  आसी बाबू यदाला, प्राचार्या  श्वेता बघेल, डीन  भारत चौहान एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा