इंगोरिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को धुरेरी ब्रिज से किया गिरफ्तार
भारत सागर न्यूज/उज्जैन। बड़नगर। इंगोरिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देशन तथा SDOP बड़नगर महेंद्र परमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंगोरिया दीपेश व्यास के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार दिनांक 11.07.2026 को एक फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। विवेचना में 13.07.2026 को अपहृता बालिका को थाना बड़नावर क्षेत्र के पडकपाड़ा से दस्तयाब किया गया। बालिका ने हीरालाल पिता अशोक, निवासी पंडकपाड़ा भैरुपाड़ा, थाना बदनावर ग्राम सरसाना से बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
मुखबिर की सूचना पर 22.07.2026 को आरोपी हीरालाल निनामा को धुरेरी ब्रिज के नीचे से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को 23.07.2026 को माननीय न्यायालय बड़नगर में पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक दीपेश व्यास, उनि नानकराम पटेल, प्रआर रामलखन पटेल, प्रआर दिलीप सिंह राणा, प्रआर मनीष कुमार शाक्य, आर संदीप बामनिया एवं आर दीपक सोलंकी की सरय भूमिका रही।



Comments
Post a Comment