प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए थीम पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 



भारत सागर न्यूज/देवास। वेलस्पन फाउंडेशन फॉर हेल्थ एंड नॉलेज द्वारा संचालित वेलप्रकृति अभियान के अंतर्गत शनिवार, 18 जुलाई को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 250 पौधों का वितरण अभियान प्रारंभ किया गया। इस अवसर पर देवास प्लांट से प्लांट मैनेजर संजय योगी ने हरी झंडी दिखाकर पौधों से भरे वाहन को रवाना किया।




 ये पौधे खटम्बा, अचलूखेड़ी, चंदाना, लिम्बोदा और सन्नौड़ पंचायतों में वेलस्पन फाउंडेशन की विभिन्न गतिविधियों के प्रत्यक्ष लाभार्थियों को वितरित किए जाएंगे। फाउंडेशन द्वारा प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए थीम के साथ संचालित इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना, हरित आवरण बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाना है।



फाउंडेशन ने लाभार्थियों से पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल करने का भी आग्रह किया, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। 



Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा