पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में किया पौधारोपण - शास. माध्यमिक शाला बावड़िया ढांचा भवन में हुआ आयोजन

 


भारत सागर न्यूज/देवास। शासकीय माध्यमिक शाला बावड़िया ढांचा भवन में सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में पर्यावरण प्रेमी एवं शिक्षक रामचंद्र सोलंकी के जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।



इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। शिक्षक रामचंद्र सोलंकी लंबे समय से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके जन्मदिवस को पौधारोपण जैसे सकारात्मक कार्य के माध्यम से मनाकर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। 


कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने सोलंकी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा