पर्याप्त वर्षा, सुख-समृद्धि एवं विश्वशांति की कामना से श्री महाकालेश्वर महादेव का जलाभिषेक




भारत सागर न्यूज/देवास। पर्याप्त वर्षा, विश्वशांति, स्वच्छ पर्यावरण तथा जन-जन के सुख-समृद्धि की मंगलकामना के साथ रविवार को बिलावली स्थित श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन का आयोजन किया गया। 



श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान शिव की आराधना कर प्रदेश और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। नेशनल यूनिटी ग्रुप के संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि पंडित तुलेश तिवारी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री महाकालेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया गया। 



इसके पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना, महाआरती एवं प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मोहन पालीवाल, खुमान सिंह बैस, जितेंद्र मारू, रघुनंदन समाधियां, राहुल परमार, किशोर केवट एवं जगदीश माली सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा