स्वामी विवेकानंद कॉलेज परीक्षा केंद्र विवादों में, पेपर लीक और नकल के आरोप

 




भारत सागर न्यूज/उज्जैन। उज्जैन जिले के नागदा में स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक और सामूहिक नकल के गंभीर आरोप लगे हैं। छात्रों ने कुलपति को शिकायत सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और उत्तरपुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन की मांग की है।



छात्रों द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा केंद्र पर निजी महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को कथित रूप से अनुचित सहायता और नकल करवाई गई, जबकि नियमित शासकीय कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव हुआ।      शिकायत के अनुसार, कुछ निजी कॉलेजों के प्राध्यापकों की ड्यूटी उन्हीं कमरों में लगाई गई थी, जहां उनके कॉलेज के छात्र परीक्षा दे रहे थे। इतना ही नहीं, कुछ कक्षों में मोबाइल फोन के जरिए नकल कराने और बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर बताए जाने के भी आरोप लगाए गए हैं।



छात्रों का कहना है कि बी.कॉम. द्वितीय वर्ष के बिजनेस स्टेटिस्टिक्स विषय में कई नियमित विद्यार्थियों को शून्य अंक मिले हैं, जबकि कथित रूप से नकल करने वाले विद्यार्थी उत्तीर्ण हो गए। इससे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।



शिकायत में छात्रों ने परीक्षा केंद्र के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच, परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच, बिजनेस स्टेटिस्टिक्स विषय की उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन तथा यदि नकल और अनियमितताएं प्रमाणित हों तो दोषियों के खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा