कांग्रेश नेता और समाज सेवी चेतन यादव ने एक बार फिर पेश की इंसानियत की मिसाल घंटों रुकी ट्रेनों में भूखे बच्चों को बाटे बिस्किट दूध

 


भारत सागर न्यूज/ नागदा।नागदा में एक बार फिर इंसानियत की मिसाल देखने को मिली जहाँ नागदा रेलवे स्टेशन पर मुंबई हरिद्वार ट्रेन को आगे हो रही तेज बारिश की वजह से नागदा रेलवे स्टेशन पर करीब आठ घंटों तक रोक दिया गया ।



जिससे पैसेंजरों में काफी बेचैनी उत्पन्न हो गई और नागदा के कांग्रेस नेता और समाज सेवी चेतन यादव द्वारा ट्रेनों में सफर कर रहे छोटे छोटे बच्चों को दूध बिस्किट और ब्रेड वितरित की गई जिससे एक बार फिर समाज सेवी चेतन यादव द्वारा इंसानियत की मिसाल पेश देखने को मिली जहाँ हमारी टीम को सूचना लगते ही मौके पर पहुंचकर देखा की घंटों रुकी ट्रेन में पेसेंजर काफी परेशान दिखाई दिए हमारे संवाददाता संजय शर्मा ने चेतन यादव से बातचीत की तो उन्होंने बताया की हमें सूचना मिली थी ।



की मुंबई हरिद्धार एक्सप्रेस पिछले कई घंटों से नागदा रेलवे स्टेशन पर खड़ी है और यात्री परेशान हो रहे है हमने तुरत उनकी खाने पीने की व्यवस्था कर कुछ हद तक उनकी मदद करने का प्रयास किया है 

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा