टीआई श्याम चंद शर्मा के डीएसपी पद पर पदोन्नति होने पर किया सम्मान

 




भारत सागर न्यूज/देवास। जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के कुशल नेतृत्व के चलते थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्यामचंद शर्मा के डीएसपी पद पर पदोन्नति होने पर नगर सुरक्षा समिति द्वारा शाल श्रीफल पुष्प मालाओं से सम्मान किया गया। 



इस दौरान समिति के अनिल सिँह बैस ने कहा कि थाना कोतवाली पद पर रहते  शर्मा ने कुशल दक्षता के साथ शहर की कानून व्यवस्था संभाली उनके कुशल मार्गदर्शन में कई अपराध को ट्रेस किया गया। विगत वर्षों से विशेष कर धार्मिक त्योहार जुलूस एवं नवरात्रि पर्व पर सदस्यों के द्वारा की गई पुलिस के साथ पूर्ण सहयोगी के कार्यप्रणाली पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। 



वर्तमान कानून व्यवस्था के चलते देवास नगर कि नागरिकों की सुरक्षा एवं ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत जिला पुलिस अधीक्षक की अपराधों पर कड़े कदम उठाने की सराहना की। अनिल सिंह बेस, विनोद सिंह गौड़, सुनील सिंह ठाकुर, तकिउद्दीन काजी, सुभाष वर्मा, सुरेश रायकवार, शौकत भाई, अनूप दुबे, सुनील पंडित, सतनारायण यादव आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा