सांसद माया नारोलिया ने जाट समाज के संरक्षक की स्वीकृति दी



भारत सागर न्यूज/देवास। राज्यसभा सांसद माया नारोलिया से उनके नर्मदापुरम स्थित निवास पर देवास जिला जाट समाज के एक प्रतिनिधि मंडल ने समाज अध्यक्ष दिलीप जाट के नेतृत्व उनसें भेंट कर देवास जिला जाट समाज के संरक्षक पद ग्रहण करने का आग्रह किया था,जिसकी उन्होंने सहर्ष स्वीकृति दी है। 



प्रतिनिधि मंडल में दिलीप जाट के साथ समाज के उपाध्यक्ष द्वय भारतसिंह मलिक तथा विकास जाट पार्षद, सचिव जीवनसिंह जाट शामिल थे । नारोलिया द्वारा समाज के संरक्षक बनने की स्वीकृत प्रदान करने पर देवास जिला जाट समाज के पदाधिकारीगण राधाकिशन जाट बेरागढ, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा,संगठन सचिव मनोहरसिंह जाट,सहसचिव दिनेश जाट बैरागढ, सहकोषाध्यक्ष नंदकिशोर जाट,मिडिया प्रभारी यशवंत डागोरा,लक्ष्मण जाणी तथा 



सह मिडिया प्रभारी राहुल जाट सहित समस्त जाट बंधुओं ने खुशी जाहिर करते हुये  नारोलिया को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा