मानव समाज की उत्कृष्टता के लिए दरिया नहीं जरिया और दाता नही भ्राता बने- पंडित सिद्ध शरण पाठक कथा शुभारंभ पूर्व बैंड बाजे के साथ निकाली भव्य कलश यात्रा

 



भारत सागर न्यूज/देवास। 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज दर्जी समाज धर्मशाला मोती बंगला सदाशिव नगर में 15 से 21 जुलाई तक आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा यज्ञ का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कथा शुभारंभ पूर्व कथा स्थल से कॉलोनी के प्रमुख मार्गो से बैंड बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैकड़ो माता बहने सिर पर कलश लेकर कलश यात्रा में शामिल हुई। 




जगह-जगह धर्म प्रेमियों द्वारा पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया गया। कथा शुभारंभ अवसर पर व्यास पीठ से भागवत भूषण पंडित सिद्ध शरण पाठक लघु वृंदावन धाम सैलाना ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि हम अपने मानव समाज के लिए दरिया नहीं जरिया और दाता नहीं भ्राता बनकर उनके जीवन में उत्कृष्टता प्रदान करें। दया का भाव ही स्वयं और दूसरों के जीवन में उत्कृष्टता प्रदान करता है। 




उन्होंने व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को आह्वान किया कि श्रीमद् भागवत महापुराण का दिव्य ज्ञान, भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओ एवं भक्ति रस के अमृतमय श्रवण हेतु आयोजित इस सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में प्रतिदिन आकर कथा श्रवण कर मानव जीवन को सफल बनाएं। कथा के दूसरे दिन सृष्टि वर्णन एवं भक्ति महिमा, तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद चरित्र एवं वामन अवतार, चौथे दिन श्रीराम चरित्र एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव, पांचवें दिन श्री कृष्ण की बाल लीलाएं, एवं गोवर्धन लीला, छठे दिन श्री कृष्ण विवाह, सातवें दिन सुदामा चरित्र, श्रीमद् भागवत व्यास पूजन, होली उत्सव, पूर्णहुति के साथ महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।




आयोजक मंडल के शिवनारायण परिहार, प्रद्युम्न, आशा परिहार, आयुषी,एवं अचलूखेड़ी खेड़ी के समस्त परिवार ने व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर महाआरती की। सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया। कथा का आयोजन प्रतिदिन 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा