जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए सक्रिय मनोज श्रीवास्तव ने नई जिम्मेदारी मिली..
भारत सागर न्यूज/देवास। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लंबे समय से सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता मनोज श्रीवास्तव को समग्र शिक्षा अभियान की जिला स्तरीय अनुदान समिति का अशासकीय सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से शिक्षा एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मनोज श्रीवास्तव पिछले कई वर्षों से शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने और उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल चुका है। जिला स्तरीय अनुदान समिति में सदस्य मनोनीत होने पर मनोज श्रीवास्तव ने मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, देवास विधायक गायत्री राजे पवार तथा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि वे इस महत्वपूर्ण दायित्व का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ निर्वहन करेंगे तथा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, अनुदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और जरूरतमंद बच्चों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। श्रीवास्तव के मनोनयन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, शिक्षा जगत से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।



Comments
Post a Comment