शिव कुंज धाम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई प्राण प्रतिष्ठा, प्रथम दिन कलश स्थापना संपन्न




भारत सागर न्यूज/देवास। राधागंज स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के शिव कुंज धाम में मंगलवार से तीन दिवसीय शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन विद्वान आचार्यों के सान्निध्य में शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना एवं अन्य वैदिक पूजन विधियां संपन्न कराई गईं। पूरे परिसर में भगवान भोलेनाथ के जयघोष, मंत्रोच्चार और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। 



इस अवसर पर कॉलोनी की बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई और भगवान शिव से परिवार, समाज तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर यजमान के रूप में पार्षद धर्मेंद्र सिंह बैस, अभय तिवारी, लालू, सचिन सोलंकी, हर्ष यादव, राहुल सिंह राजपूत (टोंककला) एवं इंद्र कुमार पांडे सपत्नीक वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन एवं अनुष्ठान में शामिल हुए।




 आचार्यों ने सभी यजमानों से विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। आयोजन की जानकारी मुकेश चौधरी ने देते हुए बताया कि तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21, 22 एवं 23 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। 






इस दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, पूजन, हवन एवं विशेष आराधना का आयोजन होगा। महोत्सव के समापन अवसर पर पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित शिव कुंज धाम पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागिता करें, भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा धर्ममय आयोजन को सफल बनाएं।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा