देवशयनी एकादशी पर खाटू श्याम धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किए बाबा श्याम के दर्शन

 




भारत सागर न्यूज/देवास। अमृत नगर स्थित श्री खाटू श्याम धाम मंदिर में देवशयनी एकादशी के पावन अवसर पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। हजारों श्याम भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा परिवार और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया।




श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धाभाव से बाबा को छप्पन भोग अर्पित किए गए। राजीव खंडेलवाल परिवार ने पावन ज्योत प्रज्वलित कर महाआरती संपन्न कराई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से सहभागिता निभाई। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक हिमांशु विजयवर्गीय, राधा ठाकुर एवं उनकी मंडली ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। पूरा मंदिर परिसर "हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" और जयकारों से गूंज उठा। 




कार्यक्रम में जेल अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं नगर की खुशहाली, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा एवं ओमप्रकाश बंसल ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं सेवाभाव से जुड़े कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments

Popular posts from this blog

आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गये देवास के मोहनलाल को उम्रकैद !

सतपुड़ा एकेडमी में हुआ देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन

हाईवे पर होता रहा मौत का ख़तरनाक तांडव, दरिंदों ने कार से बांधकर युवक को घसीटा